
नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही अरुणाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव होना है। इसके मद्देनजर अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने मुक्तो विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पेमा खांडू को टिकट दिया है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल जून 2024 को समाप्त हो रहा है।
लुमला (एसटी) से त्सेरिंग ल्हामू को टिकट दिया गया है। तवांग (एसटी) से त्सेरिंग दोरजी, मुक्तो (एसटी) से पेमा खांडू, दिरांग (ST) से फुरपा त्सेरिंग, कलाक्तंग से त्सेतेन चोम्बे की, थ्रिजिनो-बुरागांव (एसटी) से कुम्सी सिदिसो, बॉमडिला से डोंगरु सियोंग्जू को उम्मदीवार बनाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved