बड़ी खबर

Lok Sabha Live: राजनाथसिंह बोले-चीन ने स्टेट्स बदलने का प्रयास किया, हमारे जवानों ने इसे विफल कर दिया


नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा विवाद एक गंभीर मुद्दा है। दोनों देश शांति पर सहमत हैं। शांतिपूर्ण बातचीत से ही हल निकलेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने कई बार स्टेटस बदलने का प्रयास किया, हमारे जवानों ने इसे असफल कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख का दौरा कर हमारे जवानों से मुलाकात की। उन्होंने यह संदेश भी दिया था वह हमारे वीर जवानों के साथ खड़े हैं। मैंने भी लद्दाख जाकर अपने यूनिट के साथ समय बिताया था। जवानों का हौसला बढ़ाया। विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा कराये जाने की मांग के बीच राजनाथ सिंह का यह बयान काफी महत्व रखता है। राजनाथ की हाल में मास्को में चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के साथ मुलाकात हुई थी। कुछ दिन पहले विदेश मंत्री जयशंकर की भी चीन के उनके समकक्ष वांग यी के साथ मुलाकात हुई थी।

– राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं सदन से यह अनुरोध करता हूं कि हमारे दिलेरों की वीरता एवं बहादुरी की भूरि-भूरि प्रशंसा करने में मेरा साथ दें।  हमारे बहादुर जवान अत्यंत मुश्किल परिस्थतियों में अपने अथक प्रयास से समस्त देशवासियों को सुरक्षित रख रहे हैं।’

– लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा, ‘सरकार ने पिछले कुछ हफ्तों में सीमा पर इंफ्रास्ट्रचर को तवज्जो दी है। पिछले कुछ समय में चीन के जवानों की संख्या सीमा पर बढ़ी है।’

– संसद में राजनाथ सिंह ने कहा- दोनों पक्षों को LAC का सम्मान और कड़ाई से पालन करना चाहिए। किसी भी पक्ष को अपनी तरफ से यथास्थिति का उल्लंघन करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, दोनों पक्षों के बीच सभी समझौतों का पालन होना चाहिए।

 राजनाथ सिंह ने कहा कि 15 जून को चीनी सेना ने गलवान घाटी में हिंसक झड़प की। हमारे बहादुर सेना के जवानों ने अपनी जान का बलिदान किया और चीनी सेना के जवानों को भी काफी क्षति पहुंचाई है।

– राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल महीने से पूर्वी लद्दाख में चीनी सेनाओं में काफी वृद्धि देखी गई। इसके बाद मई महीने में गलवान घाटी में आमना-सामना हुआ। चीन द्वारा मई महीने के मध्य में पश्चिमी लद्दाख के कई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। हमने चीन से कूटनीतिक और सैन्य बातचीत के जरिए से साफ करा दिया कि यह एकतरफा सीमा को बदलने की कोशिश है और हमें यह मंजूर नहीं है।

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि चीन सीमा मुद्दा एक जटिल मुद्दा है। इसका शांतिपूर्ण बातचीत से ही हल संभव है।

Share:

Next Post

भारत के जंगी जहाज ने अमेरिकी टैंकर से लिया अरब सागर में ईंधन

Tue Sep 15 , 2020
नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों का फायदा अरब सागर में उस समय मिला, जब भारतीय जंगी जहाज आईएनएस तलवार को उत्तरी अरब सागर में तैनाती के दौरान अमेरिकी नौसेना के टैंकर से ईंधन लेना पड़ा। दोनों देशों के बीच (लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ अग्रीमेंट-लेमोआ) रक्षा समझौता हुआ है। इसी […]