img-fluid

भारी हंगामे के बीच 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने

February 03, 2026


नई दिल्ली । लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने भारी हंगामे के बीच 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया (Suspended Eight Opposition MPs amid Uproar) ।


  • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान लगातार दूसरे दिन भी सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान कुछ विपक्षी सांसदों के टेबल पर चढ़ने और आसन की ओर कागज़ उछालने की घटनाओं के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कड़ा रुख अपनाया। अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई करते हुए स्पीकर ने विपक्ष के आठ सांसदों को संसद के मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया।

    निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, डीन कुरियाकोस, किरण कुमार रेड्डी और मणिक्कम टैगोर के अलावा गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, प्रशांत पोडोले और एस. वेंकटेश्वरन शामिल हैं। इन सभी पर सदन की कार्यवाही के दौरान आसन की अवमानना और कागज़ फेंकने जैसे आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते उन्हें बजट सत्र में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है।

    इससे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने टेबल पर चढ़ने की घटना पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें बोलने से रोक रही है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उसमें साहस है तो वह सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष के सांसदों को निलंबित करके दिखाए। उधर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पूरे मामले को लेकर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की थी। इस घटनाक्रम के बाद संसद में सियासी तनाव और तेज हो गया ।

    Share:

  • खेती-किसानी से जुड़ी 70 प्रतिशत आबादी के साथ सीधा धोखा है भारत-अमेरिका ट्रेड डील - सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    Tue Feb 3 , 2026
    नई दिल्ली । सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) खेती-किसानी से जुड़ी (Engaged in Agriculture) 70 प्रतिशत आबादी के साथ सीधा धोखा है (Is Direct Betrayal of the 70 percent Population) । अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved