
नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र(Astrology) में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। गणपति भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति (Ganapati) की कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है।जिस व्यक्ति पर भगवान गणेश(lord ganesh) की कृपा रहती है उसको जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहते हैं भगवान गणेश मेहरबान…
मेष राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि ()Aries पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है।
इस राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं।
ये लोग हर काम में निपुण होते हैं।
भगवान गणेश की कृपा से मेष राशि वाले लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
मेष राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए।
इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है।
23 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
मकर राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भगवान गणेश मकर राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं।
ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
इन लोगों पर आंख बंद कर विश्वास किया जा सकता है।
इन लोगों का दिमाग काफी तेज चलता है।
ये लोग पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं।
मकर राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।
नोट- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved