img-fluid

स्वतंत्रता दिवस पर भगवान महाकाल भी तिरंगे के रंग में रंगे

August 15, 2020

उज्जैन। देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना संकट के बीच शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस सादगीपूर्ण मनाया जा रहा है। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस पर्व की धूम रही। भगवान महाकाल की पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। अलसुबह भस्मआरती में भगवान महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

उज्जैन में परम्परा के अनुसार सभी पर्वों की शुरुआत महाकाल मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना से ही होती है। शनिवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस भी सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन में मनाया गया। भस्मारती में भगवान महाकाल के मस्तक पर तिरंगा लहराया। पूरे मंदिर को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। सफेद, हरी और केसरिया लाइट से पूरा मंदिर परिसर जगमग रहा।

Share:

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    Sat Aug 15 , 2020
    भोपाल। मप्र के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विजयगीत ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ और राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ का गायन हुआ। प्रदेश के नागरिकों, कांग्रेसजनों के नाम संदेश का वाचन किया। कमलनाथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved