मनोरंजन

भगवान शिव बनेंगे अजय देवगन तो लंकेश के रूप में सैफ अली खान


मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष की स्टार कास्ट हर दिन के साथ और बड़ी और दमदार होती जा रही है, जिस फिल्म में सैफ अली खान को बतौर लंकेश कास्ट किया गया है, अब खबर आ रही है कि अजय देवगन को भी इस फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है। वे फिल्म में भगवान शिव बन सभी को चौंकाने वाले हैं।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस थ्री डी फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में प्रभास तो मेन रोल निभा ही रहे हैं, लेकिन सभी की नजर तो सैफ-अजय की जोड़ी पर जा अटकी है जिन्हें तनाजी में साथ देखा गया था। उस फिल्म में दोनों का काम इतना बेहतरीन रहा था कि अब फिर उनका एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आना सभी को एक्साइटेड कर रहा है। बताया जा रहा है कि सैफ अगर लंकेश बनने जा रहे हैं तो अजय को भगवान शिव का रोल दिया गया है। इस बारे में मेकर्स ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर चल पड़ा है। फैन्स आदिपुरुष को लेकर सुपर एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म की बात करें तो इसे साल 2022 में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा और इस पर पानी की तरह पैसा बहाने की तैयारी है। इसी वजह से एक ही फिल्म में कई सुपरस्टार भी साथ नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि पिछले महीने सितंबर में ही सैफ को आदिपुरुष के लिए फाइनल किया गया था। तब फिल्म के एक बेहतरीन पोस्टर के जरिए घोषणा की गई थी। तनाजी में भी सैफ ने निगेटिव रोल निभाया था और अब वे लंकेश बन भी सभी को खौफजदा करने को तैयार दिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू की जा सकती है।

Share:

Next Post

प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

Sun Oct 11 , 2020
संत नगर। उपनगर व गांधीनगर में विधान सभा प्रोटेम स्पीकर एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने 15 लाख रूपये से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य पुष्प माला से स्वागत किया। शर्मा ने गांधी नगर शीतला माता मंदिर में 2 लाख 23 हजार से फर्श, शेड निर्माण, बीडीए […]