img-fluid

लव, विदेश में शादी और धोखा! भारत लाकर पत्नी को 2000 KM छोड़ा और कर ली दूसरी शादी

February 04, 2026

मुजफ्फरनगर। विदेश में प्यार-शादी और देश में आने पर बेवफाई की कहानी यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आई है। दरअसल, मुजफ्फरनगर के एक शख्स ने महिला से कुवैत में प्यार किया और वहीं शादी रचा ली। लेकिन जैसे ही वह अपने देश वापस लौटा तो धोखा देकर महिला को आंध्र प्रदेश में छोड़कर वहां से फरार हो गया। आंध्र प्रदेश से मुजफ्फरनगर आई महिला ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली पुलिस से पति की तरफ से दिए गए धोखे पर इंसाफ की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला से आपबीती सुन कार्रवाई का भरोसा दिया है। बता दें कि मुजफ्फरनगर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्धावाला के रहने वाले मोहम्मद आरजू की आंध्र प्रदेश के जिले चित्तोर निवासी शेख सैयदानी से कुवैत मे मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों मे प्यार हो गया और दोनों ने वहीं पर निकाह कर लिया।


  • शादी के बाद दोनों वापस भारत लौट गए और मोहम्मद आरजू अपनी पत्नी शेख सैयदानी को आंध्र प्रदेश में छोड़कर आ गया। वह उसे जल्द मुजफ्फरनगर ले आने की बात कहता रहा लेकिन उसे लेने वापस आंध्र प्रदेश नहीं लौटा। पीड़िता शेख सैयदानी ने अपने पति आरजू के मोबाइल पर उसकी दूसरी शादी का स्टेटस देखा तो वो टूट गई और लंबे इंतजार के बाद शेख सैयदानी बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंचीं।

    नगर कोतवाली पुलिस से अपने पति के खिलाफ धोखे की शिकायत की है. इसपर पुलिस ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि पीड़ित महिला शेख सैयदानी की आंखों के आंसू और गोद में 1 साल की बच्ची, उसके साथ किए गए धोखे की गवाही दे रहे हैं। शेख सैयदानी रो-रोकर न्याय की उम्मीद में पुलिस से गुहार लगाती नजर आईं।

    Share:

  • बंद रेलवे फाटक के नीचे से घुसा दी बाइक, अगले ही पल आ गई ट्रेन; मौत को छूकर 'टक' से निकले 3 युवक

    Wed Feb 4 , 2026
    बाराबनी। रेलवे प्रशासन (Railway Administration) की ओर से बार-बार आम जनता से बंद रेलवे फाटक (Crossing) को अवैध रूप से पार न करने की अपील की जाती है, इसके बावजूद लोग लापरवाही (Negligence) बरतते हैं। इसी लापरवाही के कारण कई बार जानलेवा हादसे सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved