img-fluid

21 से 851 रू. तक बड़े LPG के दाम, 5 किलो का छोटा सिलेंडर भी महंगा

April 01, 2026

इंदौर। एक ओर तो कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं देश की तीनों बड़ी गैस कंपनियों ने आज कमर्शियल गैस के दाम में आज 21 रुपए से लेकर 851 रुपए तक की बेहताशा वृद्धि कर दी। हालांकि घरेलू एलपीजी के दाम यथावत रखे गए हैं। इसमें पहले ही इसमें 60 रुपए की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। आज से की गई बढोत्तरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर में 340 रु. औद्योगिक गैस सिलेंडर में 851 रुपए और अप्पू गैस सिलेंडर में 21 रुपए की वृद्धि की गई।


  • गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 2 हजार 186 रुपए का आएगा, इसमें 340 रुपए 50 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। 47.5 किलो का गैस सिलेंडर जो बड़ो उद्योगों में लगता है, उसके दाम में 851 रुपए 50 पैसे की बढोत्तरी कर दी है। हालांकि इन कीमतों में एचपीसीएम, इंडेन और भारत की कंपनियों के सिलेंडर के दामों में अंतर आ सकता है, वहीं घरेलू उपयोग में दिए जाने वाले 5 किलो के अप्पू सिलेंडर में भी वृद्धि की गई है। यह सिलेंडर पहले 349 रुपए का आ रहा था, जिसमें 21 रुपए 50 पैसे बढ़ाए गए हैं। यानि यह सिलेंडर अब 349 रुपए में आएगा तो 5 किलो का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर 82 रुपए महंगा हो गया है। यह सिलेंडर अब 555 रुपए की बजाय 637 रुपए का पड़ेगा। यह सिलेंडर आज से 5 हजार 462 रुपए का हो जाएगा। कल तक इसके दाम 4 हजार 610 रुपए 50 पैसे थे।

    Share:

  • Geoffbanksonline Casino Login Solutions And Account Recovery

    Wed Apr 1 , 2026
    Initial Steps for Fixing Login Problems Encountering issues when trying to log into an online platform can be a source of frustration for any user. For players at GEOFF Banks, regaining access to your account is typically a straightforward process designed with security in mind. Whether you have forgotten your password, entered incorrect details, or […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved