जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण, खुलेंगे इन तीन राशियों के किस्मत के ताले


नई दिल्ली। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिंमा के दिन लग रहा है। 16 मई को चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। सूतक काल भी इस ग्रहण का मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए पूर्णिमा का व्रत आदि कार्य करने में भी कोई आपत्ति नहीं है। चूंकि यह ग्रहण है, इसलिए कई राशियों पर इस ग्रहण का असर पड़ेगा।

16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। यह ग्रहण विशाखा नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र के योग कई राशियों पर प्रभाव दिखाएंगे। कई राशियों के लिए इस ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशियों के लिए ये किस्मत के ताले खोलेंगे। मेष, सिंह और धनु राशि के लिए ये चंद्र ग्रहण बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है।


मेष राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत ही उत्तम फल लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों को समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान, मान-सम्मान, तरक्की, आय के नए नए साधनों का विकास होगा। इस तरह मेष राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही उत्तम फल देना वाला साबित होगा।

इसी तरह सिंह राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण निवेश में लाभ देने वाला साबित होगा। इस अवधि में आप जिन चीजों में निवेश करेंगे, उनमें आपको लाभ लाभ मिलेगा। इसलिए इस समय का सही इस्तेमाल करें

धनु राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण बहुत लाभदायक है। धनु राशि के लोगों को जहां प्रमोशन मिलने के योग हैं, वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां और लाभ ही लाभ के योग बन रहे हैं।

Share:

Next Post

Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 106 अंक फिसला, निफ्टी 16200 पर

Tue May 10 , 2022
नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले और कारोबार के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106 अंक फिसलकर 54,365 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज […]