
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को जल्द ही 9वां टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) मिलने जा रहा है। माध्व राष्ट्रीय उद्यान (Madhav National Park) को टाइगर रिजर्व बनाने की सभी औपरचारिकताएं (Formalities) पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माधव टाइगर अभयारण्य जल्द ही राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व बनेगा, जिससे चंबल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। इससे पहले बीते बुधवार को कूनो में 5 और चीते छोड़े गए हैं। यह गर्व की बात है कि पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, बल्कि कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति और संतुलन की यह अनमोल झलक हमारे प्रदेश में दिख रही है।
बता दें पिछले साल राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण ने शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व के मामले में बाघों के संरक्षण के साथ-साथ उनके आवासों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। वर्तमान में प्रदेश में आठ प्रमुख टाइगर रिजर्व हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय दुबरी, रातापानी और नौरादेही टाइगर रिजर्व शामिल हैं। अब माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने से यह संख्या बढ़कर 9 हो जो जाएंगी, जो प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved