
ईडी और सीबीआई के भी निशाने पर था, जब पकड़ाया तो छुड़वाने के लिए खूब बनाया गया दबाव
इंदौर। पूरे देश की एडवाइजरी कंपनियों (advisory companies) को साफ्टवेयर (software) सप्लाय (Supply) करने वाले पुनीत वाधवानी (Punit Wadhwani) को क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है। पुनीत कई दिनों से क्राइम ब्रांच की रडार पर था। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसे छुड़ाने के लिए खूब दबाव बनाया गया। पुनीत सीबीआई और ईडी की रडार पर भी है।
बीते दिनों करीब 800 लोगों से ठगी करने के मामले में होनेस्ट टेक्नोलाजी एडवाइजरी कंपनी के ऑफिस में क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था। उस दौरान परदेशीपुरा के अमित खंडूजा, राहुल चौधरी निवासी देवास, महिपालसिंह निवासी देवास और सूरज मालवीय निवासी एमआर-11 को गिरफ्तार किया था। उक्त कंपनी सहित अब तक पकड़ाई ज्यादातर एडवाइजरी कंपनियों में पुनीत ही एल्बो साफ्टेवयर सप्लाय करता था। पुनीत का गोपुर चौराहे पर पीएंडपी साफ्टवेयर के नाम से ऑफिस है। वहां भी कई बार छापामार कार्रवाई हो चुकी है। जब पुनीत को पकड़ा तो फिर से उसके दफ्तर ले जाकर क्राइम ब्रांच ने दस्तावेज जब्त किए। पुनीत हर साफ्टवेयर कंपनी से साफ्टवेयर के बदले में मोटी रकम वसूलता था। पुलिस अधिकारियों के पास जानकारी है कि कई कंपनियों में पुनीत की भागीदारी रहती थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved