
उज्जैन। श्रावण मास शुरू हो गया है। कल बाबा महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसके पूर्व नगर निगम ने पूरे मार्ग में गड्ढे भरने से लेकर बेरिकेटिंग तक करवा दी।
सवारी को लेकर नगर निगम शुक्रवार से पूरे मार्ग में व्यवस्थाएं कर रहा है। पहली सवारी महाकाल मंदिर से हरसिद्धि होते हुए रामघाट से रामानुज कोट होते हुए महाकाल पहुंचेगी। इस 2 किलोमीटर के मार्ग पर कई जगह गड्ढे थे और टाटा सिल्वर का काम हरसिद्धि चौराहे के यहाँ से झलारिया मठ के चौराहे तक चल रहा था। नगर निगम की गैंग ने कल पूरे मार्ग के गड्ढे ठीक किए और हरसिद्धि चौराहे के यहाँ से जो सिविल लाइन का काम चल रहा है। उसमें हरसिद्धि चौराहे से लेकर झलारिया मठ तक टीन की बेरिकेटिंग करवा दी है, वहीं झलारिया मठ से रामघाट तक पहुँचने वाली पत्थर की सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए थे। उन गड्ढों को भी भरा गया और यहाँ कांक्रीट किया गया। कुल मिलाकर नगर निगम ने भले ही व्यवस्था की लेकिन बाबा महाकाल ने आज एक दिन पहले ही लगातार बारिश कर पूरे सवारी मार्ग की सड़कें धो दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved