img-fluid

Maharashtra: डेल्टा प्लस वेरियंट से अब तक 5 की मौत, 66 बीमार

August 14, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में डेल्टा प्लस वेरियंट (Delta Plus variant) से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 66 लोगों का इलाज जारी है। डेल्टा प्लस वेरियंट (Delta Plus variant) से 3 पुरुषों की व 2 महिलाओं की मौत हुई है। इनमें 2 मौत रत्नागिरी जिले में और बीड़, रायगढ़ तथा मुंबई में 1-1 मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जलगांव में 13, रत्नागिरी में 12, मुंबई में 11, ठाणे में 6, पुणे में 6, पालघर, रायगढ़ में 3-3, नांदेड़, गोंदिया जिले में 2-2 और चंद्रपुर, आकोला,सिंधुदूर्ग, सांगली, नंदूरबार, औरंगाबाद, कोल्हापुर तथा बीड़ जिले में 1-1 डेल्टा प्लस वेरियंट संक्रमित कुल 66 मरीजों का इलाज जारी है। ठाणे जिले में शुक्रवार को नया डेल्टा प्लस वेरियंट का मरीज पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेल्टा प्लस के मरीजों का इलाज बहुत सर्तकता के साथ किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी इन सभी मरीजों के संपर्क मेंआए लोगों की गहन छानबीन कर रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Samsung के दो फोल्‍डेबल फोन भारत में इस दिन ले सकते हैं एंट्री, फीचर्स मिलेंगे जबरदस्‍त

    Sat Aug 14 , 2021
    स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी सेमसंग ने हाल ही अपने दो लेटेस्‍ट Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन लॉन्‍च किया है । लेकिन अब इन दोनो फोन को को लेकर टीज़ किया गया है कि यह भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होंगे। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved