
उज्जैन । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की (Visited Baba Mahakal in Ujjain and offered Prayers) । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा, साथ ही उन्होंने महाकाल मंदिर में महाराष्ट्र की जनता और खासकर किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की।
रविवार को दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और किसान समृद्ध हों, राज्य का गौरव बढ़े और सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त हो, यह प्रार्थना की है। वह हमारे देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रहे हैं।”
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “यहां आने के बाद मन को अद्भुत ऊर्जा मिलती है। महाकाल के दर्शन से हर समस्या का समाधान होता है। देश और महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए मैंने प्रार्थना की है। लाखों लोग यहां श्रद्धा और आस्था के साथ आते हैं, और यहां से संतोष और समाधान लेकर लौटते हैं। यह स्थान प्रेरणा, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। सीलिए आज हम सभी ने गहरी आस्था और भक्ति के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं।”
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गर्भगृह के द्वार से भगवान महाकाल को प्रणाम किया और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर ध्यान किया और गहराई से शिव साधना में लीन रहे। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान वीरभद्र के भी दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उपमुख्यमंत्री शिंदे का स्वागत और सत्कार किया। मंदिर में उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved