img-fluid

महाराष्ट्रः BJP का दामन थाम सकते हैं पूर्व CM अशोक चव्हाण, कांग्रेस में फूट के आसार

September 03, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस पार्टी (Congress party) को बड़ा झटका लगने वाला है। दिग्गज नेता अशोक चव्हाण (Veteran leader Ashok Chavan) गुरुवार को गणेश दर्शन के लिए वर्ली स्थित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के ओएसडी आशीष कुलकर्णी (OSD Ashish Kulkarni) के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से भी मुलाकात की थी। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि वह कभी भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हाल के दिनों में भगवा खेमे के पदाधिकारियों के साथ उनकी निकटता दिखी है। इसके अलावा वह कांग्रेस के बागी गुट जी-23 के भी सदस्य हैं। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आजाद से भी मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन से पहले हुए राज्यसभा और एमएलसी चुनावों में आशीष कुलकर्णी ने एक रणनीतिकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कुलकर्णी शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों के साथ ही कुछ समय के लिए काम कर चुके हैं। महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष से पहले उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस के साथ भी मिलकर काम किया था।


अशोक चव्हाण ने अटकलों को किया खारिज
हालांकि, अशोक चव्हाण का कहना है कि वह जल्द ही दिल्ली में भारत जोड़ो कांग्रेस की रैली में भाग लेंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। चव्हाण ने कहा, “जब देवेंद्र फडणवीस पहुंचे तो मैं भी आशीष कुलकर्णी के घर गणेश दर्शन के लिए पहुंचा था। कई मेहमानों की मौजूदगी में हमारी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस तरह का निष्कर्ष निकालना गलत है।”

राज्यसभा और एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप
बता दें कि अशोक चव्हाण के भाजपा नेताओं के करीब जाने की खबरें तब सामने आई, जब उन्होंने विधानसभा में उद्धव ठाकरे के शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार के बहुमत परीक्षण में नौ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाग लिया था। चव्हाण पर पृथ्वीराज चव्हाण और चंद्रकांत हंडोरे जैसे कांग्रेस नेताओं ने एमएलसी चुनावों के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों के साथ क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया था।

कौन हैं अशोक चव्हाण?
अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के सबसे शक्तिशाली परिवारों में से एक हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। अशोक चव्हाण ने 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में नाम सामने आने के बाद पार्टी आलाकमान ने उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा था।

Share:

  • लोकसभा चुनाव 2024 : कठिन है डगर, PM मोदी को हराने के लिए सिर्फ चेहरा काफी नहीं

    Sat Sep 3 , 2022
    नई दिल्ली। जदयू (JDU) के एनडीए (NDA) से अलग होने के बाद इस चर्चा को बल मिला है कि विपक्ष (Opposition) को 2024 के लोकसभा चुनावों (2024 Lok Sabha elections) के लिए एक चेहरा मिल गया है। इसके बाद नए सिरे से विपक्षी एकता की अटकलें तेज हुई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved