img-fluid

महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर; तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

September 11, 2026

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के भंडारा (Bhandara) जिले में शुक्रवार को ट्रक (truck) और बोलेरो (Bolero) की टक्कर में 3 बच्चों (three children) समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ।

सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। ट्रक में फंसे पिकअप को निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।


  • मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने मौके से बताया कि एक बोलेरो वाहन सीधे आयशर ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में बोलेरो सवार सभी आठ लोगों (पांच वयस्क और तीन बच्चे) की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते नागपुर की ओर आ रहे थे।

    10 सितंबर: वैन-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत
    इससे पहले गुरुवार को नांदेड जिले में नांदेड-भोकर रोड पर वैन और ट्रक की टक्कर हो गई थी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब 7 बजे सीताखंडी घाट के पास हुआ। टाटा मैजिक वैन नांदेड से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    Share:

  • देश के तटीय क्षेत्रों में आने वाले हैं 3 शक्तिशाली चक्रवाती तूफान.... ISRO ने जारी की चेतावनी

    Fri Sep 11 , 2026
    नई दिल्ली। देश के तटीय इलाकों के लिए आने वाले तीन महीने बेहद संवेदनशील होंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organisation – ISRO) ने अपने उपग्रहों और मौसम निगरानी प्रणालियों से मिले डाटा के आधार पर चेतावनी जारी की है कि अक्तूबर से दिसंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved