img-fluid

महात्मा गांधी ने विश्व शांति में बहुमूल्य योगदान दिया – रूसी राष्ट्रपति पुतिन

December 05, 2025


नई दिल्ली । रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) ने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने विश्व शांति में (In World Peace) बहुमूल्य योगदान दिया (Made valuable Contribution) । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह के साथ, राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।


इसके बाद रूसी राष्ट्रपति ने एक विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किए, जिस पर एक संदेश लिखा था। महात्मा गांधी के लिए दिए संदेश में पुतिन ने लिखा कि आधुनिक भारत के संस्थापकों में से एक के रूप में उन्होंने विश्व शांति के लिए अमूल्य योगदान दिया। राजघाट परिसर के सम्मानीय विजिटर्स की बुक पर हस्ताक्षर करते हुए, पुतिन ने कहा कि महात्मा गांधी ने नए, ज्यादा न्यायपूर्ण, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का अंदाजा लगाया था जो अभी अपने शुरुआती दौर में है।

महात्मा गांधी के रूस के साथ कई जुड़ाव थे जो दोनों देशों के साझा इतिहास का हिस्सा हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने लिखा, “आधुनिक भारत के फाउंडर्स में से एक, महान दार्शनिक और मानवतावादी महात्मा गांधी ने विश्व शांति में एक बहुमूल्य योगदान दिया। आजादी, अच्छाई और इंसानियत पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।” उन्होंने आगे कहा, “महात्मा गांधी ने लियो टॉल्स्टॉय को लिखे अपने खतों में, दुनिया के भविष्य के बारे में विस्तार से बात की थी, जो आदेश और दबदबे से आजाद हो, और लोगों के बीच बराबरी, आपसी सम्मान और सहयोग के सिद्धांत पर आधारित हो। और यही वो सिद्धांत और महत्व हैं जिनका रूस और भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलकर बचाव करते हैं।”

Share:

  • इंडिगो क्राइसिस की होगी उच्च स्तरीय जांच, गड़बड़ी ठीक करने के लिए एक्शन में आई सरकार

    Fri Dec 5 , 2025
    नई दिल्ली: भारत सरकार (Government of India) ने इंडिगो क्राइसिस की उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है. इसके लिए चार सदस्यों की टीम का गठन किया गया है. टीम में डीजीसीए के ज्वाइंट डायरेक्टर संजय के ब्राह्मणे, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, एसएफओआई कैप्टन कपिल मांगलिक, एफओआई कैप्टन लोकेश रामपाल हैं. यह टीम 15 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved