img-fluid

महेंद्र सिंह धोनी के IPL में पूरे किए 5,000 रन

April 04, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings-CSK) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Captain and wicketkeeper batsman Mahendra Singh Dhoni) ने सोमवार को अपने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान IPL में अपने 5,000 रन पूरे कर लिए। धोनी लीग में 7वें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।


जैसा की पूर्व में बताया गया धोनी अब IPL में 7वें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। CSK की ओर से वह सुरेश रैना के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली (6,706) पहले नंबर पर हैं। उनके बाद शिखर धवन (6,284), डेविड वार्नर (5,937), रोहित शर्मा (5,880), रैना (5,528) और एबी डिविलियर्स (5,162) ही अब धोनी से आगे हैं।

IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के धोनी के, नंबर-2 के बीच काफी अंतर
विस्फोटक बल्लेबाज धोनी डेथ ओवर्स में छक्के मारने में सबसे आगे हैं। धोनी अब तक IPL के 20वें ओवर में ही 55 छक्के (277 गेंद) मार चुके हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने अपने IPL करियर के दौरान 33 छक्के (189 गेंद) जड़े थे। इनके बाद सूची में धोनी के साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (26 छक्के, 144 गेंद), हार्दिक पांड्या (25 छक्के, 88 गेंद) और रोहित शर्मा (23 छक्के, 88 गेंद) हैं।

Share:

  • IPL 2023: CSK ने खोला जीत का खाता, लखनऊ के 12 रन से हराया

    Tue Apr 4 , 2023
    चेन्नई (Chennai)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) के छठे मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings- CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants- LSG) को 12 रन से हरा दिया। IPL 2023 में यह CSK की पहली जीत है। पहले मैच में टीम को गुजरात जायंट्स (GT) के खिलाफ हार मिली थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved