img-fluid

महेश भट्ट ने पैसे के लिए पान में छिपाकर खिलाया था इंसान का …

October 04, 2025

मुंबई। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट पर महेश भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपने और दोस्त अरुण देसाई के स्ट्रगल के दिनों की एक घटना बताई। इस पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में पुराने दिनों की एक घटना बताई थी, जब वह 20 साल के आसपास रहे होंगे। पैसों की तंगी में एक तांत्रिक के कहने पर एक इनवेस्टर को इंसान का मांस खिला दिया था।

हाथ में रम लिए था तांत्रिक

महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में बताया कि इनवेस्टर से मिलने बिहार जाने से पहले वह वाराणसी पहुंचे, जहां गुरुजी थे। महेश बोले, ‘गुरुजी से मिलने के लिए बहुत से गरीब लोगों की लाइन लगी थी। वह तांत्रिक थे, जो कि एक यंग लड़का था। हाथ में रम की बोतल लेकर नाच रहा था।’ महेश भट्ट ने बताया कि तांत्रिक को लग गया था कि महेश भट्ट इन सब चीजों को नहीं मानते हैं। उसने महेश और अरुण से कहा कि अगले दिन आएं।



कागज में दिया मांस का टुकड़ा
महेश ने आगे बताया, ‘उसने एक कागज का टुकड़ा निकाला और इसकी पुड़िया बनाई, बताया कि इसमें इंसान का मांस है जो कि घाट से लाया गया है। वह बोले, ‘इसको ले जाकर अपने इन्वेस्टर को खिला दो, वह आपको पैसे दे देगा।” महेश भट्ट ने बताया कि उन्हें लगा कि खजाने की चाबी मिल गई।
पान में खिला दिया मांस

दोनों लोग जब गया पहुंचे तो पाया कि उनका इनवेस्टर गया के दूरदराज इलाके में रहने वाला जमीदार है। वह मच्छरदानी लगाकर बैठता था और बंदूकधारी सिक्योरिटी थी। दिक्कत ये आ रही थी कि किसी को इंसानी मांस कैसे खिलाया जाए? इस पर एक तरकीब सोची कि पान में रखकर ये मांस खिलाया जाएगा।
नहीं मिला पैसा

महेश भट्ट ने बताया, ‘धीरे से वह पान अपने मुंह के पास ले गया फिर चबाने लगा। हमें लगा कि तीर निशाने पर लग गया है।’ महेश भट्ट सोचने लगे कि अब तो उनकी पैसे की दिक्कत दूर हो जाएगी। एक महीने बाद अरुण देसाई से पता चला कि इनवेस्टर ने उन्हें पैसे नहीं दिए।
लोग कर रहे ट्रोल

महेश भट्ट के इस बयान पर रेडिट पर चर्चा हो रही है। कई लोग महेश भट्ट के स्टेटमेंट पर हैरानी जता रहे हैं। एक ने लिखा है, बैग में लेकर घूम रहे होंगे तो बदबू नहीं आई होगी। एक ने लिखा है, भाई ये क्या आदमी है। एक कमेंट है, इनको थेरपी की जरूरत है या मेंटल चेकअप करवाना चाहिए। एक ने लिखा है, और नीतूजी को यह फैमिली बढ़िया लगी। कैट की फैमिली में ऐसे मॉन्स्टर तो नहीं थे। एक ने लिखा है, आलिया ने जो नाम कमाया है, पापा उसे डुबाने में लगे हैं।

Share:

  • सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी देख परेशान हुई ये टीवी एक्ट्रेस, बताया बकवास

    Sat Oct 4 , 2025
    मुंबई। वरुण धवन, रोहित सराफ, जाह्नवी कपूर (Varun Dhawan, Rohit Saraf, Janhvi Kapoor) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिएक्शन मिल रहे हैं। हालांकि, टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना को वरुण और जाह्नवी की ये फिल्म बिल्कुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved