img-fluid

Uno Minda के साथ मिलकर रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्माण करेगी महिंद्रा… चीन को मात देने की तैयारी

July 11, 2025

नई दिल्ली। भारत (India) में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric vehicles.- EVs) और हाई-टेक डिवाइसेज (Hi-tech devices) के भविष्य के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और प्रमुख ऑटो कंपोनेंट निर्माता यूनो मिंडा (Uno Minda) अब भारत में रेयर अर्थ मैग्नेट (Rare Earth Magnets) के निर्माण की योजना बना रहे हैं। ये वही मैग्नेट है, जो इलेक्ट्रिक मोटर्स, डिफेंस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।


वर्तमान में दुनिया के 90% रेयर अर्थ मैग्नेट (Rare Earth Magnets) चीन से आते हैं। लेकिन, अप्रैल 2025 में चीन ने इनके निर्यात पर रोक लगाकर दुनिया भर की कंपनियों को चौंका दिया। अमेरिका और यूरोप को तो अब फिर से सप्लाई शुरू हो चुकी है, लेकिन भारत को अब भी क्लियरेंस का इंतजार है। यही वजह है कि मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। भारत में अब रेयर अर्थ मैग्नेट (Rare Earth Magnet) का घरेलू उत्पादन संभव हो सकता है।

महिंद्रा और Uno मिंडा आगे आए
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, महिंद्रा (Mahindra) ने हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज (Ministry of Heavy Industries) के साथ एक बैठक में घरेलू उत्पादन में रुचि दिखाई है। कंपनी घरेलू निर्माता के साथ पार्टनरशिप या लॉन्ग-टर्म सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए भी तैयार है। महिंद्रा ने हाल ही में दो नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की हैं और अब वे अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रेयर अर्थ मैग्नेट (Rare Earth Magnets) की स्थिर सप्लाई सुनिश्चित करना चाहते हैं। वहीं, यूनो मिंडा (Uno Minda) भी इस दिशा में कदम बढ़ा रही है, ताकि भारत की इंडस्ट्री को चीनी निर्भरता से मुक्ति मिल सके।

रेयर अर्थ मैग्नेट क्यों हैं इतने जरूरी?
ये मैग्नेट इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मोटरों, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, MRI मशीन और यहां तक कि मिसाइल सिस्टम तक में उपयोग होते हैं। EV इंडस्ट्री के लिए ये दिल की धड़कन के समान हैं।चीन की सप्लाई रुकने से पूरे ऑटो सेक्टर पर असर पड़ सकता है।

भारत में उत्पादन शुरू कब होगा?
सरकारी अधिकारी ने कहा कि हमें पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने में 1-2 साल लग सकते हैं, लेकिन हमें शुरुआत आज करनी होगी। सरकार इस उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी और इन्सेंटिव स्कीम पर भी काम कर रही है।

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम
महिंद्रा (Mahindra) और यूनो मिंडा (Uno Minda) जैसे इंडस्ट्री लीडर्स का रेयर अर्थ मैग्नेट (Rare Earth Magnets) के क्षेत्र में आगे आना न केवल भारत के EV मिशन को बूस्ट देगा, बल्कि रणनीतिक दृष्टिकोण से भी भारत को सशक्त बनाएगा। इससे चीन पर निर्भरता घटेगी, भारत में नौकरियां बढ़ेंगी और भारत की तकनीकी सुरक्षा को नया आयाम मिलेगा।

Share:

  • सिद्धारमैया ने कर्नाटक में ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले को किया खारिज, बोले- "डीके शिवकुमार ने खुद कहा..."

    Fri Jul 11 , 2025
    बेंगलुरु । कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस सरकार (Congress Government) के भीतर जारी सत्ता संघर्ष के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Deputy Chief Minister DK Shivakumar) को सरकार के आधे कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री पद सौंपे जाने का कोई समझौता नहीं हुआ था। उन्होंने दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved