img-fluid

महुआ मोइत्रा की Dog Fight पहुंची दिल्ली! अंतरिम कस्टडी की मांग को लेकर इस महीने होगी सुनवाई

February 19, 2026

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील जय अनंत देहाद्राई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह मामला ‘हेनरी’ नाम के पालतू कुत्ते की अंतरिम कस्टडी से जुड़ा हुआ है. महुआ मोइत्रा ने अदालत से मांग की है कि उन्हें हर महीने 10 दिनों के लिए हेनरी की अंतरिम कस्टडी दी जाए. उनका कहना है कि वह कुत्ते की देखभाल करना चाहती हैं और उसे समय देना चाहती हैं.


  • साकेत कोर्ट ने 10 नवंबर 2025 को उनकी अर्जी खारिज कर दी थी. निचली अदालत ने अंतरिम कस्टडी देने से इनकार करते हुए उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया था. साकेत कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाई कोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है और जवाब दाखिल करने को कहा है.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को तय की है. उस दिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे, जिसके बाद अदालत आगे का फैसला लेगी. यह मामला निजी विवाद से जुड़ा है, लेकिन हाई प्रोफाइल नामों के कारण चर्चा में बना हुआ है. अब सभी की नजरें 29 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत इस पर अगला कदम तय करेगी.

    Share:

  • राज्य सरकारें फ्रीबीज के बजाए रोजगार के रास्ते खोलें - सुप्रीम कोर्ट

    Thu Feb 19 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि राज्य सरकारें (State Governments) फ्रीबीज के बजाए रोजगार के रास्ते खोलें (Should open avenues for Employment instead of Freebies) । मुफ्त सुविधाओं के वादों (फ्रीबीज) पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि सरकारों को सिर्फ मुफ्त चीजें बांटने के बजाय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved