काठमांडू (kathmandu)। नेपाल (Nepal) के माउंट एवरेस्ट (mount everest) के पास हिमस्खलन (avalanche) में तीन शेरपा गाइडों की बर्फ में दबकर मौत हो गई है। हिमस्खलन (avalanche) के बाद गम हुए तीनों गाइडों को खोजने के लिए हेलीकॉप्टर (helicopter) से सर्च ऑपरेशन (surgery) चलाया गया, लेकिन उनके शव बरामद नहीं हो सके हैं।सोलुखुम्बु जिला प्रशासन कार्यालय के सूचना अधिकारी सीता अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन की घटना आज बुधवार सुबह 11 बजे हुई। हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाने पर तीन लापता शेरपा गाइडों की मौत होने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में तेंबा तेनजी शेरपा, लक्पा रीता शेरपा और बदुरे शेरपा हैं। यह तीनों माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दल के सदस्यों के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाने में कार्यरत थे। वे इमेजिन ट्रैक से एवरेस्ट पर चढ़ने वाले गाइड थे। इनके शव बरामद नहीं हो सके हैं, क्योंकि वे काफी गहराई (खोच) में दबे हुए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved