
बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण हमला हुआ है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कलात के मंगोचर इलाके में पाकिस्तानी सेना के शिविर पर जबरदस्त अटैक कर दिया. बलूच विद्रोही के इस हमले में 17 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ भी सकती है.
जानकारी के मुताबिक, बलूच विद्रोहियों ने मंगोचर की सैन्य चौकी को पूरी तरह से घेरकर अपने कब्जे में ले लिया है. कलात में कई राजमार्ग वर्तमान में बीएलए के कंट्रोल में हैं. स्थिति वहां बेहद तनावपूर्ण हो गई है. बलूच विद्रोहियों ने मंगोचर में बड़े पैमाने पर हमला किया है. हमले के बाद मंगोचर के पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved