
नई दिल्ली। कांगो में भारतीय सेना की मेजर ज्योति यादव ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय दल की कमान संभाली। हर साल 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस मनाया जाता है।
भारतीय सेना के एडीजी के अनुसार मोनस्को मिशन (MONUSCO mission) सबसे लंबे समय तक चलने वाले शांति अभियानों में से एक है। इसमें 51 देशों की सेना के जवान शामिल हैं। मोनस्को मिशन अशांत लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में संयुक्त राष्ट्र का स्थिरीकरण मिशन है। कांगो में लंबे समय से विद्रोहियों के कारण अशांति व्याप्त है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved