
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली(Sanjay Leela Bhansali’s highly anticipated film) की बहुप्रतीक्षित फिल्म Love & War इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। फिल्म में Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Vicky Kaushal जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज से पहले इसकी कहानी और अहम सीन लीक न हों, इसके लिए मेकर्स ने कड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार फिल्म से जुड़े कलाकारों और तकनीकी टीम के सदस्यों सहित अब तक करीब 500 से ज्यादा नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करवाए जा चुके हैं।
दरअसल, Sanjay Leela Bhansali अपनी फिल्मों की गोपनीयता को लेकर हमेशा बेहद सख्त रहते हैं। पिछले साल फिल्म के सेट से Alia Bhatt के लुक और एक एक्शन सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसके बाद यह खबर काफी चर्चा में रही। इसी अनुभव को देखते हुए मेकर्स ने फैसला किया कि फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति—चाहे वह मुख्य कलाकार हो, क्रू मेंबर हो या तकनीकी टीम—सबको NDA साइन करना होगा। इस एग्रीमेंट के तहत फिल्म की कहानी, किरदार, विजुअल्स या शूटिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
फिल्म अपने भव्य पैमाने की वजह से भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि Love & War अब तक की Sanjay Leela Bhansali की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनती जा रही है। दरअसल, निर्देशक ने कई महत्वपूर्ण दृश्यों को दोबारा शूट कराया क्योंकि वे पहले शूट किए गए शॉट्स से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। बड़े पैमाने पर दोबारा शूटिंग, भव्य सेट और हाई-टेक एरियल एक्शन सीक्वेंस के कारण फिल्म का बजट लगातार बढ़ता गया है।
रिलीज को लेकर भी अलग-अलग अटकलें सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में आ सकती है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसे Ramayana के बाद रिलीज किया जा सकता है। फिल्म की कहानी को क्लासिक फिल्म Sangam से प्रेरित एक इमोशनल लव ट्रायंगल और युद्ध की पृष्ठभूमि वाली कहानी बताया जा रहा है। शानदार स्टारकास्ट, भव्य प्रोडक्शन और दमदार कहानी के कारण दर्शकों को अब इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved