
तेहरान। ईरान (Iran) के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़े आतंकी हमले (Terrorist Attacks) की जानकारी सामने आ रही है। यह हमला न्यायपालिका (Judiciary) की एक इमारत पर हुआ। इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच आम नागरिक और तीन हमलावर शामिल हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है।
न्यायपालिका के मिज़ान ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार “अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी ज़ाहेदान में न्यायपालिका केंद्र पर हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने कोर्ट पर ग्रेनेड फेंक दिया। इस आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हुए हैं।” वहीं सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने हमले के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved