img-fluid

सोनिया गांधी की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, संक्रमण के बाद सर गंगाराम में चल रहा इलाज

March 26, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। संक्रमण के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की।

सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी (79) को 24 मार्च की रात करीब 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार और संक्रमण की शिकायत थी। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी।


  • अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, सोनिया गांधी को संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं। डॉ. स्वरूप ने कहा, “उन पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा है और उनकी स्थिति में निरंतर सुधार देखा जा रहा है।” फिलहाल, वह वरिष्ठ चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम की देखरेख में हैं, जो उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है

    सूत्रों के अनुसार, हालांकि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी अपनी सेहत को लेकर सतर्क रही हैं और नियमित जांच के लिए अस्पताल आती रही हैं।

    Share:

  • ईरान के हमले में अमेरिका को हुआ भारी नुकसान, "Middle-East के 13 US आर्मी बेस अब रहने लायक नहीं"

    Thu Mar 26 , 2026
    डेस्क। ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले में मिडिल-ईस्ट में स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डों को ऐतिहासिक नुकसान झेलना पड़ा है। यह खुलासा अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार की एक रिपोर्ट में किया गया है। अखबार का दावा है कि ईरानी हमले के बाद मिडिल-ईस्ट के 13 अमेरिकी सैन्य बेस अब बिलुकल रहने लायक नहीं हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved