img-fluid

वैज्ञानिक देंश को खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनायें : महापात्रा

December 17, 2020

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्रा ने देश में खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया है। डा महापात्रा ने बुधवार को छठे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के पूर्वावलोकन के अवसर पर वैज्ञानिकों से देश में खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए तेजी से कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि इस मामले में आयातक से निर्यातक देश बनने की जरुरत है।

जलवायु परिवर्तन के कुप्रभाव से निपटने के मद्देनजर देश में अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समस्या का समाधान होने पर पूरी दक्षता से कृषि कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कृषि समुदाय से दुनिया में खाद्य और पोषण जरुरतों को पूरा करने के लिए देश में कृषि अनुसंधान को तेज किये जाने पर जोर दिया।

डा महापात्रा ने कोविड 19 महामारी के दौरान देश आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति को निर्बाध रुप से जारी रखने के लिए किये गये प्रयासों के लिए किसानों और वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाले परम्परागत मसालों के उत्पादन को बढावा देने के लिए विभिन्न अनुसंधान कार्यो को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में अत्मनिर्भर बनाने में तकनीकों के प्रयोग को रेखांकित किया और कहा कि सतत कृषि के लिए यह जरुरी है।

Share:

  • मध्यप्रदेश में एक छत, एक स्कूल

    Thu Dec 17 , 2020
    5760 आदिवासी स्कूलों को मर्ज करने के आदेश भोपाल। मध्यप्रदेश में एक परिसर, एक स्कूल योजना के तहत यहां संचालित 5760 आदिवासी स्कूलों को सामान्य स्कूलों में मर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी करने के बाद सभी आदिवासी स्कूल प्राइमरी, मिडिल, हायर सेकेंडरी स्कूल में शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved