img-fluid

मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर शेयर कर बताया मास्क पहनने का सही तरीका 

July 29, 2020
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और पसर्नल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है। देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के बीच मलाइका ने फैंस को मास्क पहनने का सही तरीका बताया है। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में हर जगह मास्क पहनना अनिवार्य है। ऐसे में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को मास्क पहनने का सही तरीका क्या है, इसकी जानकारी दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा -‘प्लीज मास्क जरूर पहनें और इसे सही तरीके से पहनें। खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।’
मलाइका अरोड़ा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उन्होंने चार महीने बाद ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। डांस पर आधारित सोनी टीवी प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में मलाइका जज की भूमिका में हैं। बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘पटाखा’ के एक गाने में नजर आई थी।

Share:

  • कोरोना संकट के बीच पुरोहितों का फैसला, 15 अगस्त तक गंगोत्री धाम में दर्शन पर रोक

    Wed Jul 29 , 2020
    उत्तरकाशी । उत्तराखंड में कोरोना को लेकर चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोरोना संक्रमित मामले रोजाना बढ़ रहे हैं और मौत का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने सर्वसम्मति से 15 अगस्त तक गंगोत्री धाम बंद रखने और श्रद्धालुओं के प्रवेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved