img-fluid

Valentine day पर अर्जुन कूपर की वाहों में नजर आई Malaika Arora

February 14, 2022

अपनी रिलेशनशिप (relationship) को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को हग कर रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी लव लेडी (love lady) के फॉरहैड पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे के दिन खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है और अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा-‘मेरा!’ इसके साथ ही मलाइका ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।


सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन की यह तस्वीर वायरल हो रही है। अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये। दोनों को अक्सर एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।हालांकि दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर दोनों को ही कई बार ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इससे दोनों में से किसी को कोई फर्क भी पड़ा और दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक -दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं।



अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा पिछले साल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आईं थी । वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स और कुत्ते में नजर आने वाले हैं। एजेंसी

Share:

  • कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग को प्रतिबंधित करने संबंधी कानून को रद्द किया

    Mon Feb 14 , 2022
    बेंगलुरू । कर्नाटक उच्च न्यायालय (Karnataka High Court) ने ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) को प्रतिबंधित करने वाले (Banning) कर्नाटक पुलिस (संशोधन) अधिनियम ,2021 (Karnataka Police (Amendment) Act, 2021) के प्रावधानों को सोमवार को रद्द कर दिया (Quashes Law Provisions)। मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी और न्यायमूर्ति एस दीक्षित की डिवीजन बेंच ने यह आदेश दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved