
मुंबई। मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman ) आजकल एमटीवी के शो सुपरमॉडल ‘ऑफ द ईयर 2’ (Supermodel ‘Of the Year 2’) में नजर आ रहे हैं। मिलिंद सोमन (Milind Soman ) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो रैंप वॉक (Ramp Walk)कर सुर्खियों में छा गए हैं। शो का फॉर्मेट ऐसा है कि मिलिंद सोमन (Milind Soman ) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हर हफ्ते नए अवतार में नजर आते हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में मिलिंद सोमन (Milind Soman ) की जमकर तारीफ हो रही है, जिसमें 26 साल साल बोद उन्होंने रैंप पर वॉक किया। मिलिंद सोमन के हॉट लुक्स की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मिलिंद सोमन धोती पहने रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में मिलिंद सोमन के साथ कंटेस्टेंट्स भी पोज करती दिख रही हैं। मिलिंद सोमन के इस हॉट अवतार को देश मलाइका अरोड़ा के भी पसीने छूट गए। मिलिंद के रूप को देश वो पूरे वीडियो में सिर्फ ‘वाओ’ कहती आईं। एक बार को मिलिंद कंटेस्टेंट के साथ इतने क्लोज हो गए कि मलाइका ने शर्मा से चेहरा ही छुपा लिया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved