img-fluid

मल्लिकार्जुन खरगे 82 साल के हुए, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई

July 21, 2024

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। वह आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं दी।

बता दें, खरगे का जन्म सन् 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।’

वहीं, राहुल गांधी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। राहुल ने कहा, ‘आपकी अथक सेवा और लोगों के हित के प्रति समर्पण एक प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

Share:

  • प्रभास के साथ पर्दे पर रोमांस करेंगी ये पाकिस्तानी अभिनेत्री! इस फिल्म में मिला मौका

    Sun Jul 21 , 2024
    डेस्क। साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, इसके बाद अब प्रभास अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद प्रभास मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved