
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) को रोम में आयोजित होने वाले विश्व शांति सम्मेलन (world peace conference) में शामिल होने का न्योता मिला है। इस सम्मेलन में पोप फ्रांसिस भी उपस्थित रहेंगे। यह ईसाईयों का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है।
जानकारी मिली है कि यह कार्यक्रम 06 और 07 अक्टूबर को रोम में होगा। ममता को यह आमंत्रण दि कम्युनिटी ऑफ संत ईडिगो ने भेजा गया है। कोलकाता के ईसाई संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई थी। इस कार्यक्रम में विभिन्न चर्चों की महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित रहेंगी। यह ममता का दूसरा रोम दौरा होगा। इसके पहले वह मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिये जाने के समय साल 2016 में रोम गई थीं। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved