img-fluid

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला बयान

May 04, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। दोपहर तक जो चुनाव परिणाम के रुझान सामने आए हैं उसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की हालत खराब है। वहीं, अब बंगाल के चुनाव परिणाम पर ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आ गया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि टीएमसी के कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर्स को न छोड़ें क्योंकि अभी सिर्फ 4 राउंड की गिनती हुई है। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि आखिरी राउंड के बाद टीएमसी ही जीतेगी।


  • भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है।”

    ममता बनर्जी ने कहा- “SIR के जरिए उन्होंने वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं जिसे बताया नहीं जा रहा। सब गलत बताया जा रहा है। पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है। सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे। 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।”

    Share:

  • Tamil Nadu: फिल्मों से राजनीति तक का सफर, थलपति विजय का धमाल, जानिए कितनी है नेटवर्थ

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) के पांच राज्यों (Five states) में हुए विधानसभा चुनाव (assembly elections) के नतीजे आने का सिलसिला जारी है. इनमें शामिल तमिलनाडु की बात करें, तो फिल्म जगत से राजनीति में कदम रखने वाले सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) कमाल कर रहे हैं. विजय की अगुवाई वाली टीवीके खबर लिखे जाने तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved