img-fluid

ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले SIR की प्रक्रिया कराने पर उठाए सवाल

February 03, 2026

नई दिल्ली। एसआईआर (SIR) पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंगाल (Bengal) में इसे लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनाव से पहले हो रही एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके पीछे बैठे लोग सभी एसआईआर के पीड़ित हैं।

साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर वह चाहतीं तो लाखों लोगों को दिल्ली ला सकती थीं, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का फैसला किया। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया के समय और तरीके पर आपत्ति जताई।


  • ममता बनर्जी ने उठाए ये सवाल

    • चुनाव से ठीक पहले एसआईआर प्रक्रिया क्यों शुरू की गई?
    • इतनी बड़ी जांच दो-तीन महीने में बिना पहले से योजना के कैसे पूरी की जा सकती है?
    • चार चुनावी राज्यों में से तीन में एसआईआर हो रहा है, लेकिन भाजपा शासित असम में क्यों नहीं?
    • एसआईआर के कथित पीड़ितों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा।
    • कई लोग एसआईआर से प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में लोग इससे परेशान भी हैं।

    ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले एसआईआर कराना समझ से परे है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बिना लंबी तैयारी के दो से तीन महीने में इतनी बड़ी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार चुनावी राज्यों में से तीन में यह प्रक्रिया हो रही है, लेकिन भाजपा शासित असम में इसे लागू नहीं किया गया। उनके मुताबिक यह चयनात्मक कार्रवाई का संकेत देता है।

    मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एसआईआर के कथित पीड़ितों को अपनी बात रखने और बचाव का पूरा मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन रहा है। ममता बनर्जी ने मांग की कि ऐसी किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता और पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए, ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से बाहर न हो।

    Share:

  • इंदौर: सड़क पर कार में हुड़दंग करने वाले 4 युवक गिरफ्तार, कान पकड़ कर मांगी माफ़ी; दोनों कारे की जप्त

    Tue Feb 3 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे थार गाड़ी (Thar Car) और स्विफ्ट कार से कुछ युवक सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे. साथ ही ट्रैफिक नियमो (Traffic Rules) की धज्जिया उड़ा कर पुलिस (Police) को चुनौती दे रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकरत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved