
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के छोटे भाई का निधन हो गया है। शनिवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोना (Corona) की वजह से ममता बनर्जी के छोटे भाई का निधन हो गया है।
असीम बनर्जी (Aseem Banerjee) कोरोना से संक्रमित थे और कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. छोटे भाई के निधन पर सीएम ममता बनर्जी काफी आहत हैं और इसके साथ ही पूरा परिवार शोकाकुल है. असीम बनर्जी पिछले कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे और आज सुबह उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली.
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हालात बहुत बुरे किए हुए हैं। हर दिन लाखों संक्रमित मामले सामने आने के बाद देश का स्वास्थ्य सिस्टम चरमरा गया है। इधर रोजाना चार हजार के आस-पास मौत के आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved