
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के बीच अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को किन्नर अखाड़े (Kinnar Akhara) में महामंडलेश्वर (Mahamandleshwar) बनाया गया था। इसके बाद इसे लेकर जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Lakshmi Narayan Tripathi) को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। क्योंकि उन्होंने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved