img-fluid

एक्साइज पॉलिसी केस में मनीष सिसोदिया को मिली अंतरिम जमानत, कितने दिन की है ये राहत?

February 12, 2024

नई दिल्ली: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। कोर्ट ने सिसोदिया को 3 दिन की अंतरिम जमानत दी है। उन्हें ये जमानत 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिली है।


दरअसल सिसोदिया एक्साइज पॉलिसी केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इससे पहले वह बीते 11 नवंबर को अपनी पत्नी सीमा से मिलने गए थे। उस दौरान सीमा की तबीयत खराब थी। दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी।

ताजा मामला सिसोदिया की भतीजी की शादी से जुड़ा है। 14 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है, जिसके लिए सिसोदिया ने जमानत मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत दे दी है।

Share:

  • UP में भी INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, जयंत चौधरी ने किया NDA में शामिल होने का ऐलान

    Mon Feb 12 , 2024
    नई दिल्ली: बिहार के बाद यूपी में भी लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने सारे विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात कर ली है। हमने एनडीए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved