
इंदौर, विकास सिंह राठौर। खाद्य सुरक्षा कैडर (Food Safety Cadre) के विभागीय हितों की रक्षा के उद्देश्य से शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (food safety officers) और नव-नियुक्त अभिहित अधिकारियों की बैठक 56 दुकान पर हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा कैडर एशोसिएशन (Food Safety Cadre Association) के गठन का निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से उज्जैन में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी को प्रांताध्यक्ष, धर्मेंद्र नुनइयाँ और पंकज श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, भोपाल में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे को सचिव, अवनीश गुप्ता एवं राजू सोलंकी को सह-सचिव को नियुक्त किया गया।
नव-नियुक्त अध्यक्ष मनीष स्वामी के द्वारा खाद्य सुरक्षा कैडर के लंबित समयमान के संबंध में शासन से माँग रखने का संकल्प प्रकट किया गया। संघ के संरक्षक देवेन्द्र वर्मा तथा सचिन लोंगरिया ने पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित करते हुए सकारात्मक कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved