मनोरंजन

Smriti Irani की बेटी के रिसेप्शन में शामिल हुए कई सितारे

मुंबई (Mumbai)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की बेटी शैनेल ईरानी (Shanel Irani) की कुछ दिनों पहले जोधपुर (Jodhpur) में शादी हुई थी। माता-पिता ने एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी रखी। शैनेल Shanel Irani) ने अपने मंगेतर अर्जुन भल्ला (Arjun Bhalla) के साथ शादी की, जो कनाडा के एक एनआरआई वकील हैं। दोनों की शाही शादी राजस्थान के पांच सौ साल पुराने खिमसर किले में हुई। शादी में कम ही लोगों को आमंत्रित किया गया था। 



शादी के बाद 17 फरवरी को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई। पार्टी में राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी शामिल हुए। शाहरुख खान भी इस शादी में शामिल हुए। इसके अलावा, एकता कपूर और जितेंद्र ने भी रिसेप्शन पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार भी पहुंचे।

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Sun Feb 19 , 2023
19 फरवरी 2023 1. पूंछ कटे तो सीता, सिर कटे तो मित्र, मध्य कटे तो खोपड़ी, पहेली बड़ी विचित्र? उत्तर. ……सियार 2. प्रथम कटे तो दर हो जाऊं, अंत कटे तो बंद हो जाऊ, केला मिले तो खाता जाऊं, बताओ मैं हूं कौन? उत्तर. ……बंदर 3. एक साथ आए दो भाई, बिन उनके दूर शहनाई […]