img-fluid

19 मार्च की महाटक्कर: धुरंधर 2 से नहीं हटेंगे यश, टॉक्सिक की रिलीज डेट पर अडिग सुपरस्टार

February 18, 2026

नई दिल्ली । 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस(box office) पर इस साल की सबसे बड़ी भिड़ंत तय मानी जा रही है। एक तरफ है बहुचर्चित सीक्वल धुरंधर 2(Dhurandhar 2) और दूसरी ओर सुपरस्टार यश(Superstar Yash) की मेगा बजट फिल्म टॉक्सिक ।(film toxic) दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और ट्रेड पंडित इसे 2026 की सबसे बड़ी क्लैश मान रहे हैं। चर्चा थी कि टॉक्सिक की रिलीज डेट(Toxic release date) आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अब साफ हो गया है कि यश अपनी फिल्म की तारीख नहीं बदलेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यश 19 मार्च की रिलीज को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। यह फैसला किसी ईगो का नहीं, बल्कि अपने कंटेंट पर भरोसे का नतीजा बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यश सिर्फ ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन पर नहीं, बल्कि फिल्म की लंबी दौड़ पर दांव लगा रहे हैं। उनका मानना है कि अगर फिल्म दमदार है तो दर्शक खुद उसे आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में क्लैश से घबराने का सवाल ही नहीं उठता।

दिलचस्प बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ की घोषणा काफी पहले कर दी गई थी और इसकी रिलीज डेट भी पहले से तय थी। फैंस लंबे समय से यश को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। तीन साल की तैयारी और भारी बजट के साथ बन रही इस फिल्म को लेकर दक्षिण भारत में जबरदस्त क्रेज है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये है, जिससे यह यश के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल हो गई है।

दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने भी 19 मार्च को रिलीज की योजना बना ली। कहा जा रहा है कि इसी बात को लेकर यश नाराज हैं। सूत्रों का दावा है कि जब किसी फिल्म की रिलीज डेट पहले से घोषित हो, तो दूसरी बड़ी फिल्म उसी दिन लाने से पहले कम से कम औपचारिक बातचीत होनी चाहिए। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में यह परंपरा आम मानी जाती है, जहां बड़े सितारों और निर्माताओं के बीच रिलीज डेट को लेकर आपसी समन्वय किया जाता है। हालांकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह का कम्युनिकेशन अक्सर देखने को नहीं मिलता।


  • अब नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं। उत्तर भारत में ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त बज है और माना जा रहा है कि यह हिंदी बेल्ट में बड़ी ओपनिंग ले सकती है। वहीं दक्षिण भारत में यश की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं और ‘टॉक्सिक’ से भी वैसी ही उम्मीदें की जा रही हैं।

    ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्लैश दोनों फिल्मों के लिए जोखिम भी है और अवसर भी। अगर कंटेंट मजबूत रहा तो दोनों फिल्में समानांतर रूप से सफल हो सकती हैं। फिलहाल यश का रुख साफ है वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 19 मार्च की इस महाटक्कर में बाजी किसके हाथ लगती है।

    Share:

  • पंढरीनाथ क्षेत्र में मकानों को तोडऩे पर विवाद और हंगामा

    Wed Feb 18 , 2026
    महिलाएं बच्चों के साथ रोती रहीं, निगम अफसरों से पूछा कोर्ट का आदेश बताओ, फिर तोडऩा मकान इंदौर। पंढरीनाथ क्षेत्र (Pandharinath, area) में सत्यनारायण मंदिर (Satyanarayan Temple) के समीप एक जमीन पर बने मकानों ( houses) को तोडऩे को लेकर खासा हंगामा हुआ। वहां रहने वाले परिवारों का आरोप था कि निगम की टीम उन्हें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved