img-fluid

तालिबान राज में हाशिए पर महिलाओं के अधिकार, कनकोर यूनिवर्सिटी के टॉपर्स में एक भी लड़की नहीं

November 06, 2022

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद से महिला अधिकारों के हनन और उनके उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां तक कि उन्हें पढ़ने-लिखने से भी दूर रखा जा रहा है। इसका जीता-जागता सबूत सामने आया है। दरअसल, यहां की कनकोर यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट जारी किया है, जिसमें टॉपर्स की लिस्ट में एक भी महिला नहीं है।

यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी होने के बाद तालिबान की एक बार फिर से आलोचना शुरू हो गई है। नेटिजन्स का कहना है कि यह निराश करने वाला है कि अफगानिस्तान के कनकोर विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में एक भी महिला छात्र नहीं है।


तालिबान से पहले टॉप करती थीं महिलाएं
अफगानिस्तान के मीडिया समूह ‘खामा प्रेस’ के मुताबिक, तालिबान शासन से पहले अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में लड़कियां टॉपर्स में शामिल थीं। 2020 व 2021 में कनकोर विश्वविद्यालय के रिजल्ट में शम्सिया अलीजादा व सेल्गई बरान नाम की छात्राओं ने टॉप किया था।

Share:

  • भारत में धूम मचाने अगले साल आ रही 2023 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, देखें किन खूबियों से होगी लैस

    Sun Nov 6 , 2022
    नई दिल्ली. भारत (India) की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन GIIAS 2021 मोटर शो में पेश की जा चुकी है. अब यह कार जनवरी 2023 में भारत में डेब्यू करेगी. इसे ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किए जाने की उम्मीद है. ऑटो एक्सपो का आयोजन 13 जनवरी से 18 जनवरी तक किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved