img-fluid

मंगल का राशि परिवर्तन इन राशि वालों के लिए शुभ, लेकिन इन्‍हें रहना होगा सावधान

September 22, 2022

नई दिल्ली । ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में मंगल राशि परिवर्तन(Mangal Rashi Parivartan ) काफी अहम माना गया है। 10 अगस्त से मंगल वृषभ राशि (Taurus) में संचरण कर रहे हैं। 16 अक्टूबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल गोचर के प्रभाव से कई राशि वालों को तरक्की के साथ धन लाभ (money gain) होने के संकेत दिख रहे हैं। जानें मंगल राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव-

मेष-
मेष राशि (Aries) के दूसरे भाव में मंगल विराजमान होने से आपको आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ-
मंगल आपकी राशि के लग्न भाव में होने से आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।



  • मिथुन-
    मिथुन राशि(Gemini) वालों के 12वें भाव में मंगल का गोचर होने से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप के काम में मुश्किलें आ सकती हैं।

    कर्क-
    मंगल का गोचर कर्क राशि (Crab) के 11वें भाव में हुआ है। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। प्रमोशन के योग बनेंगे।

    सिंह-
    आपकी राशि के 10वें भाव में मंगल गोचर होने से कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

    कन्या-
    कन्या राशि के नवम भाव में मंगल गोचर बेहद लाभकारी माना जा रहा है। मंगल गोचर की अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।

    तुला-
    तुला राशि के 8वें भाव में मंगल गोचर अशुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर काबू रखें।

    वृश्चिक-
    वृश्चिक राशि वालों के सातवें भाव में मंगल गोचर बेहद व्यापारिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

    धनु-
    धनु राशि के छठवें भाव में मंगल गोचर शत्रुओं पर विजय दिला सकता है। परीक्षा में सफलता दिलाएगा। खर्चों में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे।

    मकर-
    मकर राशि के पांचवें भाव में मंगल गोचर लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ होगा।

    कुंभ-
    कुंभ राशि के चौथे भाव में मंगल गोचर होने से जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है।

    मीन-
    मीन राशि के तीसरे भाव में मंगल गोचर आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

     

    Share:

  • सर्वपितृ अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना रूष्‍ठ हो जाएंगे पितर

    Thu Sep 22 , 2022
    नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष हर साल भाद्रपद की पूर्णिमा(full moon of bhadrapada) तिथि से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक होता है. इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर को प्रारंभ हुआ था, जो 25 सितंबर तक रहेगा. 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) के साथ ही श्राद्धपक्ष का समापन हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved