img-fluid

मुंबई के विले पार्ले इलाके के प्राइम मॉल में लगी भीषण आग, दो घायल, देखें वीडियो

November 19, 2021

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के विले पार्ले (Vile Parle) इलाके की इरला मार्केट (Irla Market) के मॉल (Mall) में शुक्रवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि, ये आग विले पार्ले वेस्ट में प्राइम मॉल (Fire in Prime Mall) की पहली मंजिल पर लगी। जिसके बाद मौके पर फ़ौरन दमकल विभाग पहुंचा और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी। आग लेवल 4 की बताई जा रही है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल अब तक घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां पहुंची हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष रूबेन मस्कारेन्हास ने तस्वीरें साझा कर ट्विटर पर लिखा, घटना के कारण पूरे इरला मार्केट रोड को बंद कर दिया गया है। वहीं वीले पार्ले से शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने ट्वीट करते हुए आग लगने की जानकारी शेयर की है। उन्होंने घटना की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें आग की वजह से पुरे इलाके में धुआं देखा जा सकता है।

Share:

  • IND vs NZ: Rohit Sharma इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

    Fri Nov 19 , 2021
    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने पहला टी20 मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में टीम इंडिया के टी20 कप्तान रोहित शर्मा इतिहास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved