
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्रातंर्गत रविदास नगर में एक 28 वर्षीय युवक को अपने मामला के घर जाकर हंसी मजाक करना काफी महंगा पड़ा। हंसी मजाक के दौरान ही युवक के मामा-मामी वहां पहुंच गये और लाठी-पटिया से मारपीट कर युवक को चोटे पहुंचा दी। जिसकी युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि रोहित चौधरी 28 वर्ष निवासी रविदास नगर काली मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि जब वह अपने मामा-मामी के घर किसी बात को लेकर हंसी मजाक कर रहा था उसी समय उसके रिश्ते के मामा मोहन चौधरी एवं मामी प्रियंका चौधरी वहां आ गये और गालीगलौज करते हुये डण्डे एवं लकड़ी की पटिया से हमला कर गाल में चोट पहुंचा दी, दोनो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved