
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू आज सुबह एनसीसी कंपनी के अधिकारियों पर जमकर गरजे। कंपनी द्वारा ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान गैर जिम्मेदाराना तरीके से कार्य करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए सप्लाई की जाने वाली पानी की पाईप को तोड़ दिया गया था। जिस कारण क्षेत्र वासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल फ्लाई ओव्हर निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा नगर निगम की 4 एवं 6 पाइप लाइन में तोड फोड़ कर दिया गया था, जिसके कारण अधिक मात्रा में पेयजल की बर्बादी हो रही थी। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय नागरिकों ने महापौर से दूरभाष पर की। महापौर ने शिकायत प्राप्त होते ही लीकेज स्थल रानीताल गेट नं 2 के पास पहुॅचे जहॉ पर देखा कि फ्लाई ओव्हर निर्माण एजेन्सी के कर्मचारी टेम्प्रोरी तरीके से लीकेज का सुधार किया जा रहा था एवं मिट्टी से पूर दिया गया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved