
चंडीगढ़ । आप नेता विजयपाल सिंह (AAP leader Vijaypal Singh) ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव (Mayoral Elections in Chandigadh) तत्काल कराए जाएं (Should be held Immediately) ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि जोड़-तोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग का खेल खेला जा सके। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र के साथ धोखा है।
विजयपाल सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात यह दर्शाते हैं कि भाजपा ने चंडीगढ़ की ब्यूरोक्रेसी को कठपुतली बना दिया है और प्रशासन को अपने इशारों पर चलाया जा रहा है। इसका सीधा नुकसान शहर की जनता को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि चुने गए मेयर को पूरे कार्यकाल तक काम करने का अवसर ही नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में हो रही देरी से शहर के विकास कार्य प्रभावित होंगे और प्रशासनिक अस्थिरता बनी रहेगी। आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि मेयर चुनाव तत्काल कराए जाएं, ताकि चंडीगढ़ को स्थिर, पारदर्शी और मजबूत नेतृत्व मिल सके। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved