img-fluid

काम से लौट रहे मिस्त्री की एयरपोर्ट रोड पर हादसे में मौत

January 09, 2024

  • कई घंटों तक पड़ा रहा सडक़ पर… रात तीन बजे घरवालों को लगी खबर

इंदौर। काम से लौट रहे एक मिस्त्री को एयरपोर्ट के पास किसी वाहन ने रौंद दिया। वह सडक़ पर ही कई घंटे पड़ा रहा। बाद में पुलिस पहुंची और फिर एंबुलेंस की मदद से शव को जिला अस्पताल भेजकर उसके परिजनों को जानकारी दी। 32 वर्षीय वीरेंद्र पिता कल्लूसिंह निवासी शिवकंठ नगर सांवेर रोड के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र मिस्त्री का काम करता था। उसकी साइट गांधी नगर थाना क्षेत्र में चल रही थी। कल रात को जैसे ही काम निपटाकर वह बाइक से घर जाने के लिए निकला तो पीथमपुर हाईवे पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वीरेंद्र घटना स्थल पर ही तड़पता रहा, लेकिन उसके पास मदद नहीं पहुंची। जब तक पुलिस की डायल-100 वहां पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रात तीन बजे पुलिस द्वारा उसकी पहचान कर उसके परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी गई। वीरेंद्र के दो बच्चे हैं।


Share:

  • यातायात सुधार का दूसरा चरण, यलो बॉक्स में खड़ी हुईं बसें, अब सिटी बस चालकों को लेन बदलना सिखाएंगे

    Tue Jan 9 , 2024
    इंदौर। सिटी बसों को तय स्थान पर रुकने और सवारी बैठाने-उतारने के लिए कल शहर के चार स्थानों पर बने सात यलो बॉक्सेस बनाने के बाद अब सिटी बसों के चालक-परिचालकों को ट्रेनिंग देने का काम किया जाएगा। इस ट्रेनिंग में सिटी बस चालकों को लेन बदलने के साथ ही व्यवहार करना भी सिखाया जाएगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved