
मेलबर्न। रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव और सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मेदवेदेव ने बुधवार को हमवतन एंड्रे रुबलेव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मेदवेदेव ने रुबलेव को 125 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5 6-3 6-2 से शिकस्त दी।
इससे पहले एक अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहला सेट हारने के बाद जोकोविच ने शानदार वापसी करते हुए तीन घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में ज्वेरेव को 6-7 (6), 6-2, 6-4, 7-6 (8) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved