
मेरठ। सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल से जेल में मिलने के लिए उसकी नानी पहुंची हैं। वह साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लेकर आईं। जेल में बंद होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि मुस्कान या साहिल से मिलने कोई जेल पहुंचा है। साहिल की नानी ने कहा, ‘वो साहिल से मिलने जरूर आई हैं लेकिन उन्हें सौरभ की मौत का बहुत दुख है।’
साहिल की नानी ने बताया कि उसकी याद आ रही थी। नानी ने बताया वो साहिल के लिए नमकीन और कपड़े लेकर आईं हैं। साहिल की नानी ने बताया कि घटना के समय दो-दो नशे हो गए थे। जिसमें एक नशा आदमी को औरत का भी है। बताया जा रहा है कि जेल में साहिल के लंबे बालों को काटा गया है। साहिल और मुस्कान 19 मार्च से जेल में बंद हैं। साहिल जेल में बैचेन दिखाई दे रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved